अक़्सर ऐसा होता है
अक़्सर ऐसा होता है
अक्सर ऐसा होता है,
कोई खूबसूरत कली
ज़िंदग़ी में दस्तक देती है,
उस वक्त लगता है,
इसी खुशनुवा पल में
हमेशा जीना है,
दरअसल हम दिल
जो हर जाते है,
पर अक्सर ऐसा होता है,
वो खुबसुरत कली हमें
मोहब्बत के मायने सीखा
कर चली जाती है,कहते है,
"उनसे मोहब्बत कमाल की होती है,
जिनका मिलना मुकद्दर में ही नहीं होता"।
दरअसल उनका आना ही जाने के लिए होता है,
अगर मानो तो दर्द के बिना
मोहब्बत मुकम्मल ही नहीं है
तो उनका जाना सही है,
क्योंकि मोहब्बत तो मुझे मिली है।
तो अक्सर ऐसा होता है
उनका चले जाना ही
सही के लिए होता है।

