अनुभव: बीस इक्कीस
अनुभव: बीस इक्कीस
बीस इक्कीस का जब हुआ था आगमन,
नये वर्ष को लेकर मन में था बहुत उमंग।
सोचा इक्कीस हर बात में इक्कीस होगा,
बीस के टीस को खुशी देकर मिटा देगा।
जनवरी का महीना खूब सबने बिताया,
पिकनिक पार्टी से बीस का ग़म बिसराया।
हाय! फिर अचानक वही शोर उठ आया
डेल्टा वेरिएंट है खतरनाक यह डर समाया
फिर से बंद होने लगे सब आफिस दफ्तर
दूरी रखना व मास्क पहनना ही बेहतर!
अचानक अस्पतालों में बेड की हुई कमी,
गरीब व अमीर सबकी आँखों में आई नमी
कितने अपने तड़प तड़प जग से चले गए
सांसों की किल्लत ,आक्सीजन हुआ कम
बाजार में सिलिंडर बना हुआ था बेरहम
जहाँ तहाँ से मिलने लगी बस बुरी खबर,
यूं लगा वर्ष इक्कीस काले अक्षरों में रहेगा
इतिहास इस वर्ष को सबसे अधम कहेगा।
सम्भल गई परिस्थिति सबको मिली सांस,
जिंदगी ने सिखाई मनु को बात एक खास
पेड़ मत काटो, पेड़ लगाओ जग बचाओ ।
जिंदगी मिली है अनमोल यह इसे सजाओ।
