STORYMIRROR

Gopal Agrawal

Inspirational

4  

Gopal Agrawal

Inspirational

अनोखी जोड़ी

अनोखी जोड़ी

2 mins
192

हमारे एक दोस्त ने एक हकीकत सुनाई,

सुनते ही हमारी आंखे डबडबा आई,

किस्सा क्या था,

दुखी लोगों के जीवन का हिस्सा था,

जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते,

उस अवस्था में जी भी नहीं सकतें,

अलग अलग दो जोड़ो की कहानी है


जिन्होने अपने जीवन साथी डोर थामी है,

लेकिन, देखते देखते यह क्या हो गया,

बंधा था जन्मों का बंधन,

परन्तु, पल भर मैं यह वहगया,

हकीकत तो देखिए,


उसमें से एक जोड़े को कोरोना हो गया,

सातवें दिन पति गहरी नींद में सो गया,

पत्नी का सपना सदमें में खो गया,

उधर, दूसरे जोड़े की भी

अजीब सी उसी दिन की कहानी है,


वो भी आपको जरूर बतानी है,

विवाह के बाद आठ दिन बाद,

पत्नी को लेने पति सुसराल क्या जाता है,

पीछे पीछे काल भी उसके साथ चला आता है,

विदा कराते हुए पत्नी संग कार से आता है,

इस बीच कार हादसा हो जाता है,

दुआएं यहां भी काम नहीं आती है,


हादसें में पति घायल होता है, पत्नी मर जाती है,

घायल को अस्पताल लाया जाता है,

सदमें वाली लड़की के साथ,

घायल को रखा जाता है,

एक दूसरे हाल चाल भी पूछने लगते है,

धीरे धीरे दोनों ठीक होने लगते है,

ईश्वर एक नया खेल दिखाता है,

दोनों परिजनों के मन में विचार आता है,

अब इनकी परेशानी को भुला दिया जाए,

क्यों न इनको एक दूसरे से मिला दिया जाए,


आपसी विचार काम आता है,

कुछ ही दिनों में संबध जोड़ा जाता है,

आज मुझे आप सभी से हाथ जोड़ यह कहना है,

अनौखी जोड़ी के नए जीवन पर भरपूर बधाई देना है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational