अनजान राहें
अनजान राहें
हैं अनजान राहें जिंदगी की,
जिसे पार करना है आसान नहीं,
हर पल है मिलती ठोकरें,
ना जाने वक्त कहां पर रोक ले,।
कोशिश करते रहना है यहां ,
जीवन को सार्थक बनाने की,
ना जाने कब कौन आ जाए,
राहों पर कांटे बिछाने को,।
कठिन डगर है अनजान राहों का,
पर कठिन नहीं है इसपे चलना,
जब ठान ले कोई भी इंसा,
अनजान राहें भी अपनी हो जायेगी ।
