STORYMIRROR

prayagraj TV

Inspirational Others Children

4  

prayagraj TV

Inspirational Others Children

अमृत महोत्सव

अमृत महोत्सव

1 min
312


आजादी का अमृत महोत्सव

हर्षोल्लास से हम मनाएं।

हर घर अभियान तिरंगा

घर घर पर लहराए।

शुरू हुआ अभियान हमारा

हर घर तिरंगा लहराए।

गली मोहल्ले चौराहे पर

तिरंगा ही देखा जाए।

अमृत महोत्सव आजादी का

हम 75 वाँ साल मनाएं।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

घर घर पर तिरंगा लहराए।

तीन रंग का ध्वज फहराए

सब जन गण मन ही गुनगुनाए।

आजादी के बलिदानों को

स्वर्णिम इतिहास में सजाएं।

आजादी के अमृत महोत्सव

हर घर तिरंगा फहराए।

अमृत महोत्सव आजादी पर

सबको नया संदेश बताएं।

यह देश हम सबका है

इसे विकास की राह दिखाएं।

यह देश हम सबका है 

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएं।

जाती पाती से मुक्त भारत

आपस में यही प्यार बनाएं।

आजादी के अमृत महोत्सव

हर घर तिरंगा फहराए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational