STORYMIRROR

अल्फ़ाज़

अल्फ़ाज़

1 min
14K


अल्फ़ाज़ से है नज़दीकियाँ,

अल्फ़ाज़ से है दूरियाँ,

अल्फ़ाज़ से है प्यार,

अल्फ़ाज़ से है नफ़रत..


इन अल्फ़ाज़ों का

अब करे तो क्या करे,

अल्फ़ाज़ हँसाये,

अल्फ़ाज़ रुलाये,

अल्फ़ाज़ ही जिंदगी में

सुकून दिलाए..


बेपरवाह जिंदगी

अल्फ़ाज़ से ही बदले,

रिश्ते महोब्बत के

अल्फ़ाज़ से ही जन्मे,


अल्फ़ाज़ होते हैं

महसूस करने के लिए,

आखिर में अल्फ़ाज़ ही

जिंदगी की उम्मीद जगाए...


प्यार में है अल्फ़ाज़,

इज़हार में है अल्फ़ाज़,

नेकी में है अल्फ़ाज़,

बदि में है अल्फ़ाज़..


इन अल्फ़ाज़ों का

अब करे तो क्या करे,

अल्फ़ाज़ जीताये,

अल्फ़ाज़ हराये,


अल्फ़ाज़ ही जिंदगी में

क़ाबिल बनाए..

अल्फ़ाज़ों से नाता,

अल्फ़ाज़ों से प्यार,


अल्फ़ाज़ ही मेरी

जिंदगी का सहारा,

अल्फ़ाज़ से कहूँ

मैं दिल की हर बात...


अल्फ़ाज़ को न रोको,

अल्फ़ाज़ को न टोको,

अल्फ़ाज़ से ही हूँ मैं,

और मुझ से ही है

मेरे ये प्यारे अल्फ़ाज़..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama