STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract Drama Others

3  

Bhawna Kukreti Pandey

Abstract Drama Others

अजीबतंत्र

अजीबतंत्र

1 min
193

कितना अजीब तंत्र है

सुनियोजित षड्यंत्र है।


मार्च से पहले

एक "अनिवार्य" पत्रक है

लिखना टैक्स का लेखा है

जो कुछ विशिष्ट लोगों के लिए ही

उपलब्ध है।


डेकोरेटेड विशिष्ट को

उस पर अपना सारा हिसाब

पूरा पूरा रखना है।


कितना तुम दिखा सकते हो

कितना तुम बचा सकते हो।

दिखाना जरूरी है

बचाना भी जरूरी है।


जहाँ कुछ लोगों की मेहनत पर

बकाया है जनसंख्या का उधार

और शामिल है चुपचाप क्योंकि

जीविका से है सरोकार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract