अहसास के चेहरे
अहसास के चेहरे
अहसास दर्द का, अहसास मरहम का l
अहसास विरह का, अहसास मिलन का l
अहसास गम का, अहसास खुशी का l
अहसास पराएपन का, अहसास अपनेपन का l
अहसास दूरियों का, अहसास नजदीकियों का l
अहसास भूख का और अहसास प्यार का l
अहसास फूलों का, अहसास उसकी सुगंध का l
अहसास मनमीत का अहसास उसकी प्रीत का l
अहसास शक्ति का, अहसास विरक्ति का l
अहसास ईश्वर का अहसास उसकी भक्ति का l
अहसास भावनाओं का, अहसास संवेदनाओं का l
अहसास साकार का, अहसास अहंकार का l
अहसास दूरियों का अहसास नजदीकियों का l
अहसास पश्चाताप का, अहसास विश्वास का l
अहसास धर्म का, अहसास कर्म का l
अहसास कुमार्ग का, अहसास सन्मार्ग का l
अहसास पथ का, अहसास पथभ्रष्ट का l
अहसास निराशा का, अहसास आशा का l
अहसास बुरे होने का, अहसास भले होने का l
अहसास असत्य का, अहसास सत्य का l
अहसास मैं होने का, अहसास हम होने का l
अहसास अति का, अहसास कमी का l
अहसास क्रोध का, अहसास मोह का l
अहसास भय का, अहसास अभय का l
अहसास हार का, अहसास जीत का l
अहसास घृणा का, अहसास ममता का l
जाने कितने चेहरे हैं इस अहसास के l
यह अहसास ही तो है जो हमें सजीव बनाते हैं l
यह अहसास ही तो है जो मानव को मानवता का अहसास कराते हैं l
यह अहसास ही तो है जो हमें प्रीत की रीत समझाते हैं l
यह अहसास ही तो है जो हमें कर्मशील, कर्मयोगी बनाते हैं l
यह अहसास ही तो है जो हमें सन्मार्ग दिखाकर सदाचारी बनाते हैं l
यह अहसास ही तो है जो आत्मा को परमात्मा का साक्षात्कार कराते हैं l
अगर यह अहसास ना होता तो मानव मानव ना होता l
बड़े बुजुर्गों का कहना हैं " सांस है तो आस है, आस है तो अहसास है, अहसास है तो सब पास हैं l"
