STORYMIRROR

S N Sharma

Abstract Classics Inspirational

4  

S N Sharma

Abstract Classics Inspirational

अहिंसा के 10 सूत्र

अहिंसा के 10 सूत्र

1 min
233

महावीर जयंती की मेरी एक भेंट

सबसे हंसकर और मुस्कुराकर मिला तो कीजिए।

बदले में सम्मान इज्जत अच्छी भावनाएं लीजिए।

मंत्र जीने का है गर गलती हुई तो स्वीकार कीजिए

गलती औरों से गर हो गई तो माफ भी कर दीजिए।


औरों के गुण उपलब्धियों कामों की प्रशंसा कीजिए

हो सफल वे इसके लिए कुछ हौसला भी दीजिए।

जो मदद करते हैंउनको धन्यवाद भी कीजिए।

जीवन बदलने वाली उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।


सदाअच्छा पढ़िए अपने भीतर झांक करभी देखिए।

अहिंसा त्याग दान क्षमा शांति के लिए जोर दीजिए।

जिसे पसंद नहीं करते उससे भी बात कीजिए।

मतभेद से जीवन में विविधता लाने का प्रयास कीजिए।


गर है रुकावटें तो उन्हें लिखिये और विकल्प खोजिए।

कुछ अन्य तरीके सोचिए और लक्ष्य प्राप्त कीजिए

दो लोगों के संघर्ष में हर संभव मध्यस्तता कीजिए

मतभेद सुलझाने में अपना पूरा सहयोग दीजिए।


किसी का सहयोग लीजिए और किसी को साथ दीजिए।

साथी की अच्छाई और कमियों को स्वीकार लीजिए।

अपनी चीजें साझा करना और लोगों को देना सीखिए।

विशेषज्ञता ज्ञान अनुभव और उपयोगी सलाह दीजिए


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract