अच्छे संस्कार
अच्छे संस्कार
साहस और सद्गुण हैं, संस्कार की पहचान l
जीवन सद्गुण से जियो, सब कोई दे सम्मान ll
बुरे विचारों को त्यागो, और बनो संस्कारशील l
संस्कारों से सिंचित करो, विनय विवेक सुशील ll
अच्छे संस्कार अपनाइए, ये सुख की पहचान l
संस्कार से शक्ति मिले, नीचा हो अभिमान ll
संस्कारों से भरा हो रास्ता, जीवन है आसान l
संस्कार जीवन में रहे, फिर नहीं भटके इंसान ll
मात-पिता, गुरूजन से मिले, ये अच्छा उपहार l
एक भी मानव वंचित रहे ना, सबको मिले संस्कार ll
आज जरूरत है फिर से, मानव के उपचार की l
एक औषधी बनी है केवल, वो है संस्कार की ll
अब तो बची है एक ही आशा,जो करे मानव उद्धार l
सद्गुण हो सभी में ,एक रास्ता हैं, केवल संस्कार ll
भाग्य भी बदल देता है, मानव का व्यवहार l
परिचय सबका बने "विकास" मात्र अच्छे संस्कार ll
