STORYMIRROR

Vikas Rohilla

Abstract

4  

Vikas Rohilla

Abstract

मेरे पापा

मेरे पापा

1 min
23.8K

एक उम्मीद एक आश है मेरे पापा 

परिवार की हिम्मत और विश्वास है मेरे पापा 

अपना हर फर्ज बखुबी निभाते है मेरे पापा 

सच की राह पर चलना सिखाते है मेरे पापा 


हमारी खुशी के लिये अपने सुख भूल जाते है मेरे पापा 

खुद दुःख मे हो तब भी प्यार बरसाते है मेरे पापा 

संघर्ष की आँधी मे हौसले की दिवार है मेरे पापा

परेशानी से लडने की दो धारी तलवार है मेरे पापा 


सपनो को पूरा करने मे लगी वो जान है मेरे पापा 

मेरी और मेरे परिवार की पहचान है मेरे पापा

जब भी गिरता हूँ मुझे उठाते है मेरे पापा 

हर मुश्किल से मुझे बचाते है मेरे पापा 


भटक जाऊँ तो रास्ता दिखाते है मेरे पापा 

बिन बोले सब समझ जाते है मेरे पापा 

हर दुःख के आगे पहले से खडे पाते है मेरे पापा 

हमारी खुशी के लिये सब कुछ सह जाते है मेरे पापा 


हर समस्या को अपना दुःख समझ सुलझाते है मेरे पापा 

जीवन के हर पहलू को अपने अनुभव से बताते है मेरे पापा 

कोटी कोटी नमन हर पल साथ निभाते है मेरे पापा 

हम सबको सही गलत का अन्तर बताते है मेरे पापा 


पूरे परिवार का अभिमान है मेरे पापा 

कहता है "विकास" मेरे भगवान है मेरे पापा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract