STORYMIRROR

Vibhav Saxena

Inspirational

4  

Vibhav Saxena

Inspirational

अच्छे लोग....

अच्छे लोग....

1 min
340

मैं देखता हूँ जब कुछ लोगों को, 

अपनी जिंदगी में खुश और मस्त...

तो अक्सर सोचता हूँ कि क्यों करूँ?

अपनी जिंदगी से कोई भी शिकायत...


वो लोग जो कम पैसों में भी खुश हैं, 

वो जिन्हें महंगे कपड़ों की चाह नहीं, 

बिना मोबाइल भी व्यस्त रहते हैं जो, 

किसी की तरक्की से कोई जलन नहीं...


ऐसे लोग जो आज भी मेहमान को, 

भगवान का ही दर्जा दिया करते हैं,

जिन्हें प्यार के दो बोल बोलकर ही, 

मानो हर कोई अपना बना सकता है ....


आज की इस मतलबी दुनिया में भी,

ऐसे लोगों का होना वाकई बड़ी बात है, 

कोई उन्हें कुछ भी कहे या समझे मगर, 

मेरी नजर में तो ऐसे लोग फरिश्ते ही हैं...!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational