दीया जलायें.....
दीया जलायें.....
1 min
312
आओ हम सब मिलकर आज दीये जलाएं,
सृष्टि का कल्याण हो बस मांगें यही दुआएं|
एक दीया आस का एक परम विश्वास का,
एक नयी रीत का तो एक परस्पर प्रीत का|
एक दीया मानव धर्म का एक अच्छे कर्म का,
एक मन की शक्ति का तो एक दीया भक्ति का|
एक दीया हो ज्ञान का और एक हो विज्ञान का,
एक दिव्य अनुभूति का तो एक सहानुभूति का|
एक दीया एकता का और एक हो अखण्डता का,
एक सुख व शान्ति का तो एक अद्भुत क्रान्ति का|
एक दीया मान का और एक हो देश के सम्मान का,
एक समृद्धि का तो एक सबके उत्साह में वृद्धि का|
इस पावन पर्व पर चलो खुशियाँ सभी को बाँट आएं,
हर भेदभाव मिटाकर चलो एक दीया तो हम जलाएं|