बहन....
बहन....
1 min
275
बहन एक ऐसा रिश्ता है जो शायद,
सबकी क़िस्मत में नहीं होता...
वाक़ई बहन वो होती है जो कुछ भी,
कर सकती है परिवार की ख़ातिर...
एक ऐसी शख्सियत जो अकेले ही,
माँ का भी फ़र्ज़ निभा सकती है..
वो भाई भी बन जाती है अक्सर,
जब घर में केवल बहनें ही हों...
माँ बीमार हो तो खाने की चिंता,
नहीं होती अगर बहन घर में हो...
पिता का भी ख्याल रखती है वो,
भले ही भाई रखते हों या न भी रखें...
पूरे घर का ध्यान रखना बहनों की,
आदत है और बदले में उन्हें कुछ..
चाहिए भी नहीं मगर याद बहुत आती हैं,
बहनें जब चली जाती हैं ससुराल...
