STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

आत्मनिर्भर भारत

आत्मनिर्भर भारत

1 min
449

छोड़ मोह विदेशी का 

अब स्वदेशी अपनाना है

आत्मनिर्भर भारत बनाना है।


बहुत हो गया विदेशी गुणगान

अब स्वदेशी का गुण गाना है 

आत्मनिर्भर भारत बनाना है।


रोजी-रोटी के लिए अब 

गैर मुल्क नहीं जाना है 

बेरोजगारी मिटाने को

निज उद्यम अपनाना है

आत्मनिर्भर भारत बनाना है।


खून-पसीने की गाढ़ी कमाई 

गैर मुल्क नहीं पहुंचाना है 

लघु उद्यम अपनाकर 

रोजी-रोटी कमाना है

आत्मनिर्भर भारत बनाना है।


अंधानुकरण नहीं करना

पश्चात संस्कृति का

हिंद संस्कृति का मान बढ़ाना है 

आत्मनिर्भर भारत बनाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational