STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

4  

Pawanesh Thakurathi

Inspirational

आसमां की सीढ़ी चढ़ने दो

आसमां की सीढ़ी चढ़ने दो

1 min
369

उन्मुक्त गगन में पंछी बन,

तुम मुझको हवा में उड़ने दो।

मैं बच्चा हूँ मुझको,

आसमां की सीढ़ी चढ़ने दो।


गधा नहीं हूँ मुझ पर तुम,

मत लादो बोझ किताबों का।

साथ मुझे अच्छा लगता है,

हंसते हुए गुलाबों का।


उन्मुक्त गगन में तितली बन,

तुम मुझको हवा में उड़ने दो।

मैं बच्चा हूँ मुझको,

खुशियों की किताबें पढ़ने दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational