STORYMIRROR

Sneha Srivastava

Abstract Inspirational Others

3  

Sneha Srivastava

Abstract Inspirational Others

"आसान नहीं है माँ होना "

"आसान नहीं है माँ होना "

1 min
685

नौ महीने अपने ही शरीर

का असहज होना।

आसान नहीं है माँ होना।

असहय पीड़ा सहना,

और पाकर नन्हे को अपार हर्ष होना।

आसान नहीं है माँ होना।

आँखों में नींद फिर भी पूरी रात ना सोना।

आसान नहीं है माँ होना।

टूटे और थके हुए तन से भी, धैर्य ना खोना।

आसान नहीं है माँ होना।

यूनिफोर्म, बस्ते से लेकर टिफ़िन की चिंता

और घर में उसकी शिक्षिका होना।

आसान नहीं है माँ होना।

तपती धूप में आँचल का उसके ठण्डी छाँव सा होना।

आसान नहीं है माँ होना।

अच्छे बुरे की सीख देना और

हर पल उसकी परवाह होना

आसान नहीं है माँ होना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract