आओ दीप जलाएं
आओ दीप जलाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं
अंधकार धरा का मिटाएं।
भुलाकर सारे शिकवे-गिले
एक-दूजे को हम गले लगाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
दीन-दुखियों का दर्द मिटा
गीत खुशी के हम सब गाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
सजाकर घर - आंगन को
खुशियों की सौगात लुटाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
छोड़ मोह विदेशी का
स्वदेशी हम सब अपनाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
गोला-पटाखा न हाथ लगाएं
इको फ्रेंडली दीवाली मनाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
