STORYMIRROR

अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

Children

4  

अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

Children

आओ बाल दिवस मनाएं चलो

आओ बाल दिवस मनाएं चलो

1 min
403

आओ बाल दिवस मनाएं चलो

आओ बाल दिवस मनाएं चलो

नन्हे चेहरों पर मुस्कान खिलाएं चलो

क्यूं कर खो जाए बचपन बालपन में

बालपन को बचपन से आओ मिलाएं चलो

क्यूं कर दफ़न हो जाए बचपन , बस्ते के बोझ तले

खेल – खेल में पढ़ना , आओ सिखाएं चलो

गलत दिशा में न , भटक जाए बचपन

बालमन में संस्कारों की , ज्योति जलाएं चलो

देश की धरोहर हो जाए ये बचपन

भारतीय संस्कृति से इनका परिचय कराएं चलो

मोबाइल के मकड़ जाल में उलझ रहा बचपन

बचपन को बचपन की तरह जीना सिखाएं चलो

गुम हो रही मुस्कान नन्हे चेहरों से दिन – ब – दिन

बालपन को मुस्कुराना आओ सिखाएं चलो

नन्ही परी की मुस्कान गुम हो गयी क्यूं

नन्ही परी को आसमां की सैर आओ कराएं चलो

आओ बाल दिवस मनाएं चलो

नन्हे चेहरों पर मुस्कान खिलाएं चलो

क्यूं कर खो जाए बचपन

बालपन को बचपन से आओ मिलाएं चलो


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children