STORYMIRROR

Shweta Chaturvedi

Romance

4  

Shweta Chaturvedi

Romance

आँखों में छिपा सच

आँखों में छिपा सच

1 min
474

तुमसे मिल कर 

दिल की थकन मिट जाती है

वरना इन साँसों का

अनवरत चलते रहना 

बड़ा खटकता है..


शोर लगती हैं धड़कने

बोझ सा लदा रहता है 

पलकों पर इंतज़ार का..


मुनासिब है ये कहना कि 

हाँ अब वो प्यार नहीं रहा, 

तुम ही तो कहते हो न..


पर सुनो

ये बात आँखों में देख कर मत कहा करो

मुझे यक़ीन कर लेने दो 

तुम्हारी कही बात पर एक बार,

फिर मैं भी कह दूगीं कि 

मुझे भी कहाँ है तुमसे प्यार

पर सुनो

तुम भी मेरी आँखों में मत देखना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance