STORYMIRROR

Asha Jaisinghani

Drama Inspirational Children

4  

Asha Jaisinghani

Drama Inspirational Children

आजाद हिंद

आजाद हिंद

1 min
407

आजाद हिंद आजाद है हम 

आओ जश्न मनायें

मिलकर जश्न मनायें

झंडा ऊँचा रहे हमारा, सदा

मिली है हमको जो आजादी 

उसकी रक्षा करेंगे 

कल रक्षा करी थी  रानी लक्ष्मी और वीर शिवाजी ने

  अब करेंगे हम

झंडा ऊंचा रहे हमारा

भगतसिंह राजगुरु  सुखदेव ने जो बलिदान दिया

उसको व्यर्थ न जाने देंगे

झंडा ऊंचा रहे हमारा

लहराये तिरंगा फहराये तिरंगा

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा

 सदा याद रखेंगे पाठ अहिंसा का 

गांधी तुमको, शत शत नमन

झंडा ऊंचा रहे हमारा

 मानवता और लोकतंत्र के हिमायती

विज्ञान के ज्ञाता  नेहरू जी

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा

नारा  गूंजा सुभाष का 

अनगिनत वीरों की बलिदानी

मात्रभूमि  पर न्यौछावर

हर विरांगना को प्रणाम

देश मेरे अनमोल तेरी आजादी

तेरे लिए जां से गुजर जायेंगे

झंडा ऊंचा रहे हमारा

जय भारती जय भारती

वंदेमातरम वंदेमातरम

भारत माता की जय भारत माता की जय 

हर दिल तिरंगा

हर घर तिरंगा

जयहिंद ...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama