STORYMIRROR

chetan prajapat

Romance

4  

chetan prajapat

Romance

आज एक शख्स पुराना याद आया

आज एक शख्स पुराना याद आया

1 min
243

आज एक शख्स पुराना याद आया

जो बीत चुका वो जमाना याद आया


नम हुई आँखों और अश्क बहने लगे

जब पहली मोहब्बत का फसाना याद आया


दो दिवाने जीने मरने की कसमे खा रहे थे

देख यार का बातों से रिझाना याद आया


वो कहा करते थे उम्र भर साथ रहेंगे हम

यूँ ही बैठे बैठे उनका जाना याद आया


जगह,समय,तारीख सब तय होने के बाद

दिलबर को ना मिलने का बहाना याद आया


महफिल में बात जब बेवफ़ाई की आई 

मुझे भी अपना कोई जाना पहचाना याद आया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance