STORYMIRROR

chetan prajapat

Others

4  

chetan prajapat

Others

मुझे महफिल मे मुस्कुराता देख

मुझे महफिल मे मुस्कुराता देख

1 min
301

मुझे महफिल मे मुस्कुराता देख वो परेशान हैं 

चेहरे पर झूठी हंसी लाना कितना आसान है 


इश्क़ मे रहना जिंदगी का जन्नत होना है 

बिना मोहब्बत की जिंदगी एक श्मशान है 


मालूम है आपको हमारा साथ अच्छा नहीं लगता 

फिर भी चलने दो साथ मुझे ये रास्ता बहुत सुनसान है 


उनके जाने मे खुशी थी उनकी तो उनको जाने दिया 

दुनिया सोचती है हम कितने बुजदिल इंसान है 


एक जमाने मे इश्क़ को फायदे की तिजारत कहता था 

दिल टूटा तो समझ आया यहां तो नुकसान ही नुकसान है


मेरे घर मे उसे अक्सर झुककर चलना पड़ता था

मैंने देखा है उसके नए यार का क़स्र बहुत आलीशान है।



Rate this content
Log in