STORYMIRROR

Anil Sharma

Inspirational

3  

Anil Sharma

Inspirational

26 जनवरी

26 जनवरी

1 min
285

गौरवशाली देश है मेरा इसकी शान निराली,

राजपथ पर निकलेगी आज वीरों की सवारी।


अनूठा होगा शौर्य प्रदर्शन तिरंगे की छटा मतवाली,

देखेगा सारा विश्व भारत राष्ट्र की सुरक्षा की तैयारी।


सांस्कृतिक झांकियों में दिखेगी विविधता की हरियाली,

संघीय गणतंत्र में हर राज्य दिखाएगा अपनी हिस्सेदारी।


वीरों के सम्मान से गूंजेगी राष्ट्रगान की धुन सुरीली,

ले शपथ देश प्रेम की हर भारतवासी समझेगा अपनी जिम्मेदारी।


साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational