STORYMIRROR

Shelly Gupta

Tragedy

3  

Shelly Gupta

Tragedy

15 अगस्त नजदीक आ रहा

15 अगस्त नजदीक आ रहा

1 min
316

वो देखो 15 अगस्त नजदीक आ रहा

सब की सोई देशभक्ति को जगा रहा

अब ट्विटर पर भारत मां की जयकार लगेगी

डी पी पर सबके राष्ट्रीय झंडे की तस्वीर लगेगी।


वैसे चाहे हम सोए रहें सारा साल

करते रहें भारत मां का बुरा हाल

पर कुछ दिन हमने सुनिश्चित रखे हैं

देशभक्ति के लिए रिजर्व रखे हैं।


थूकेंगे पीक, फेंकेंगे कूड़ा सड़कों पर

और फिर जयकार लगाएंगे फेसबुक पर

आखिर क्यों ना हो,

15 अगस्त नजदीक जो आ रहा

सबकी सोई देशभक्ति को जो जगा रहा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy