एक साथ
एक साथ
हम निर्माण रिटेल होल्डिंग्स के टीम लीडर डीएलओ मान सिंह नेगी एक बेहतरीन योजना के तहत अपने टीम के सदस्य को बेहतर योद्धा बनाने के लिए वचनबद्ध हैं अपनी नजफगढ़ शाखा को समस्त निर्माण रिटेल होल्डिंग्स ग्रुप में आदर्श बनाने के लिए अपने आप से वचनबद्ध हैं।
हम वचनबद्ध हैं अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर तैयार करने के लिए।हम वचनबद्ध हैं अपने आला अधिकारियों को अपनी मेहनत से अपने कार्यों का लोहा मनवाने के लिए। हम वचनबद्ध हैं अपने समरूप अधिकारियों से अपनी कड़ी मेहनत का लोहा मनवाने के लिए। हम वचनबद्ध हैं अपनी टीम के सदस्यों की कमजोरियों को दूर करने के लिए।
हम वचनबद्ध हैं अपनी टीम के सदस्यों को अनुशासन में रहकर अपनी बेहतर योजना को सफल बनाने के लिए। हम वचनबद्ध हैं अपनी टीम के सदस्यों में उत्साह भर देने के लिए। हम अपनी टीम के सदस्य को याद दिलाना चाहते हैं।
जैसे हनुमान को उनकी शक्तियों के बारे में जामवंत ने याद दिलाया था। ठीक उसी प्रकार हम टीम के सदस्य को याद दिलाना चाहते है। उनमें योग्यता है अपने अपने कार्य को बेहतर परिणाम देने की। हमारी टीम के सदस्य धीरे-धीरे ही सही अपनी कार्यशैली की कमजोरियों को दूर करते हुए। अपने आप को टीम का बेहतर सदस्य साबित कर क्रिकेट टीम की तरह 16 खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करवा रहे है। क्योंकि हम जानते हैं हमारी टीम के सदस्यों की कार्यशैली लगातार सुधार हो रहा है। वह सब एक साथ मिलकर अपनी अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अंत में हम अपनी ही टीम के सदस्यों से जानना चाहते हैं। क्या टीम के सदस्य निर्माण रिटेल होल्डिंग्स में टीम लीडर डीएलओ मान सिंह नेगी का साथ देने के लिए तैयार हैं। यदि हां तो यकीन मानिए आपके द्वारा लिया गया निर्णय साबित करता है।
आप एक बेहतर कल का निर्माण अपने लिये तथा आने वाले निर्माण रिटेल होल्डिंग्स नजफगढ़ शाखा में टीम के सदस्यो के लिय मिसाल कायम कर रहे हैं। यदि हां तो यकीन मानिए हम आने वाले समय में सबके तरक्की के दरवाजे खोल देने के लिए अपने आप से वचनबद्ध हैं। यदि हां तो यकीन मानिए हम आने वाले समय में टीम के प्रत्येक सदस्यों को तरक्की दिलवाने के लिए अपने आप से वचनबद्ध हैं। बस आप हमारे बताए गये निर्देशानुसार कार्य कीजिए।
