एक खबर आई
एक खबर आई
प्रीति सुबह से आज एक ही गाना गुनगुना रही थी और विकास को समझ नहीं आ रहा था कि प्रीति
बार-बार यही गाना क्यों गा रही है कि, " एक खबर आई सुनो...एक खबर आई...!"
थोड़ी देर बाद विकास ने उसके पास जाकर पूछा," क्या बात है जी? ऐसी कौन सी खबर है? ज़रा मुझे भी तो बताओ!"
तो... प्रीति ने शरमाकर लरज़कर उसके कान में जाकर कहा कि, "अब हम दो से तीन होनेवाले हैं। अब हम दोनों के
हाथ थामकर चलनेवाला तीसरा हाथ भी कुछ महीनों में आनेवाला है। मतलब...
"आप पापा बनने वाले हो!" सुनकर विकास ने खुश होकर प्रीति को गोद में उठा लिया और उनकी जिंदगी में खुशियाँ आकर
ठहर गईं। बच्चे के आगमन की ख़ुशी से दोनों एक दूसरे के और करीब आ गए।

