STORYMIRROR

Man Singh Negi

Fantasy Inspirational

3  

Man Singh Negi

Fantasy Inspirational

मेडिटेशन

मेडिटेशन

3 mins
179

पुष्पा हम अक्सर विभिन्न प्रकार के व्यायाम करते रहते है। परंतु हम वो नहीं करते जिससे हमारा आत्म कल्याण संभव होता है।पुष्पा ने बीच में ही टोकते हुए कहा। आप शायद मेडिटेशन के विषय में बात करना चाहते हो। 

मान ने कहा आप बिल्कुल सही समझ रही है। 

पुष्पा वास्तव में मेडिटेशन करने से व्यर्थ की चिंताएं सताना बंद कर देती है। 

पुष्पा ने उत्साहित होते हुए पूछा वो कैसे। 

मान ने कहा जो भी व्यक्ति मेडिटेशन पर ध्यान देता है। वह उल जलूल के मकड़ जाल में नहीं फंसता। मेडिटेशन वास्तव में एक ऐसी कला है। जो विकसित हो जाये तो यह समझ लेना। उसके हृदय रूपी शिक्षक के द्वार खुल गये है। उसने सकारात्मक अनुभव प्राप्त कर लिया है। जिसे दूसरे शब्दों में ज्ञान कहा जाता है। 

कहते है आपने भी सुना होगा ज्ञान बाटने से और बढ़ता है। मेडिटेशन से आप अपने आप से बातचीत करते है।  मेडिटेशन वास्तव में आपके अंतर्मन की सकारात्मक के साथ अभिव्यक्ति होती है।


जब हम मेडिटेशन करते हैं तब सांसारिक जीवन से हमारा संबंध टूट जाता है। मेडिटेशन की कई अवस्थाएं होती है।

परंतु जिस मैडिटेशन की बात हम आज आप से कर रहे हैं। वह है आप अपने दोनों अंगूठे से कान के ढक्कन को बंद करके माथे पर दोनों हाथ की उंगलियां लगा ले। यह मेडिटेशन की प्रक्रिया आपको सीधा हृदय में बैठे अंतर्मन से आपकी मुलाकात करवाएगा। परंतु यह एक सतत प्रक्रिया है। जिसे हम निरंतर प्रयास के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि शुरू शुरू में जब आप या हम मेडिटेशन की इस प्रक्रिया को करेंगे। तब ओम की शक्ति के माध्यम से मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार होगा। अंतर्मन में बहुत सी सागर की लहरों का मंथन चलता रहेगा। जब अंतर्मन में विचारों की आवाजाही रुक जाएगी। विचारों का मंथन रुक जाएगा। तब यह समझ लेना आपका मेडिटेशन सही दिशा में चल रहा है।  जब अंतर्मन में सब कुछ शांत हो जाएगा। जहां यह महसूस होने लगे अब अपनी मैं भी समाप्त हो रही है। उस समय यह सारा विश्व तुम्हारे ऊपर ईश्वर बनकर बरस पड़ेगा। जैसे कहते है तुम किसी की चाह करो। तब सारी कायनात आपके उस कामना को मिलाने के लिए तत्पर रहती है। यह सबकुछ संभव हो पाता है। आपके ध्यान मेडिटेशन के द्वारा। मेडिटेशन आप पर किसी भी चीज या हालात को हावी नहीं होने देता। मेडिटेशन सरल एवं सुख मय जीवन जीने की बेहतरीन कला है। मेडिटेशन आपके सबसे बड़े शत्रु को नियंत्रित कर लेता है। 


आपका सबसे बड़ा शत्रु जीवन में कौन है। 

क्या आप बता सकती हो पुष्पा। 

नहीं हम जानते थे आप कभी भी यह नहीं बता पाओगी। आपका शत्रु कौन है। 

वास्तव में वह आप और हमारे साथ दोस्त और शत्रु बनकर रहता है। जो उसे पहचान ले तो वह शत्रु होता है। यदि कोई उसे ना पहचान सके तब वह आपका दोस्त होता है। वह और कोई नहीं आपका और हमारा अहंकार होता है। परंतु मेडिटेशन वह कला है जिसके चलते अहंकार आपको छू भी नहीं सकता। इसलिए आप सब भी जीवन में मेडिटेशन किया करो।

एक उम्र के पश्चात हमें शिक्षक का रूप लेकर अपने अनुभव दूसरों में बाटने चाहिए मेडिटेशन इसी कला में निपुण बनाता है। 

यही मेडिटेशन है जो आपके चंचल मन को स्थिर करके अपने और दूसरों की भलाई के लिए लगातार कार्य करता है।

मेडिटेशन आपको बाहरी जगत की चिल्लम चिल्ली से दूर हृदय के भीतर खुद को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देता है। 

मेडिटेशन वास्तव में अद्भुत ज्ञान प्राप्त करने का सरल तरीका है। 

आप भी अपने जीवन में मेडिटेशन अपनाए उम्र चाहे आपकी कुछ भी हो। 



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Fantasy