STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

3  

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

मैं किसी से नहीं डरती

मैं किसी से नहीं डरती

1 min
217

मिताली किसी से डरती थी तो वो था कौकरोच। हर समय हिट हाथ में लिए कौकरोच देखते ही चिल्लाती रहती थी। घर के सब लोग उसके चीखते ही सोचते थे उसने कहीं कौकरोच देखा होगा।

उस दिन रात में एक मोटा कौकरोच देख कर जब मुन्ना जोर से रोया तो मिताली दौड़ के आई हाथ के तौलिए से कौकरोच को मारकर मुन्ना को जल्दी से गोद में उठा लिया। सबने मिताली से पूछा क्या तुम डर का नाटक करती थी ? मिताली ने कहा नहीं मैं तो आज भी कौकरोच से डरती हूं, पर एक मां कभी किसी से नहीं डरती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Action