Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

INDU JAIN

Children Drama

4.6  

INDU JAIN

Children Drama

छोटी सी लड़की

छोटी सी लड़की

1 min
2.5K


एक छोटी सी लड़की थी

आँगन में खेला करती थी।


बड़ी नाज़ुक सी दिखती थी

मगर फूलों सी खिलती थी।


सपनों को वो तितली समझ

उनके पीछे भागा करती थी।


थक जाती थी तो छुप जाती थी

फिर चुपके से पीछा करती थी।


इधर-उधर घूम-घूम कर भी

वो सारा दिन ना थकती थी।


वो छोटी जो लड़की थी

वो अब खेला नहीं करती।


गुमसुम सी है दिखती थोड़ी

सपने शायद वो अब देखा नहीं करती।


वो तितली भी गुम है कब से

रंग अपने बिखेरा नहीं करती।


सुना है बड़ी हुई वो लड़की

दिल की अपने अब वो सुना नहीं करती।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Children