STORYMIRROR

Khatu Shyam

Inspirational Children

4  

Khatu Shyam

Inspirational Children

शिक्षक

शिक्षक

1 min
296

आपने ही कलम पकड़ना सिखाया

आपने ही कलम चलाना सिखाया

जानवर इंसान का भेद बताकर

अच्छे बुरे का फ़र्क समझकर

सही मार्ग हमेशा हमें दिखाया  

 ना रंग रूप, ना जाति पाती ,

ना अमीर गरीब का किया भेदभाव,

ज्ञान देकर हमें सम्मान के काबिल बनाया

जीवनपथ आपने ही चलना सिखाया

बुरे वक़्त में धैर्य रखकर हम हँसना सिखाया  

रहता आपका ज्ञान ही हमारी परछाई बनकर,

जीवन के पग पग पर ही इसने सच्चा साथी बन हमारा साथ निभाया

 आपके दिए ज्ञान से साथी नहीं कोई सच्चा,

 ये सब बुरे वक़्त में हमें समझ आया 

आपके ज्ञान ने ही सही मायने में इंसान बनाया,

सही गलत का दायरा हर बार हमें समझाया,

धरती पर रह ज्ञान ने परिंदों के जैसे आसमान में उड़ना सिखाया

नमन उस हर शिक्षक को जिनके दिए ज्ञान ने

आज इस जगत में हमें रहने के काबिल बनाया



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational