STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

4  

Dheerja Sharma

Inspirational

हार न मानेंगे

हार न मानेंगे

1 min
212

हम हिंदुस्तानी हैं

हार न मानेंगे।

पा कर रहेंगे

जो मन में ठानेंगे।

दुश्मन छोटा सही

अहंकारी है।

इंसान नहीं है

मौत का व्यापारी है।

पर हिंदुस्तान का

इतिहास गवाह है

कि हरा दिया था

एक अकेले

दुबले पतले इंसान ने

विशाल ब्रिटिश साम्राज्य को

अहिंसा के शस्त्र से।

हम हिंदुस्तानी हैं

हार न मांगेंगे।

हरा देंगे इस दुश्मन को

अपने घरों में छुप कर।

उठा लेंगे हाथों में

धैर्य, सौहार्द, अनुशासन

और प्रेम के शस्त्र।

रह कर अकेले अकेले

बिना एक दूसरे का हाथ थामे

अन्ततः...

जीत लेंगे यह लड़ाई भी।

क्योंकि हम

हिंदुस्तानी हैं

हार न मानेंगे।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational