STORYMIRROR

अनन्त आलोक

Abstract

4  

अनन्त आलोक

Abstract

दोहे

दोहे

1 min
293

तड़प रही हैं मछलियाँ, क्यों सूखे हैं तीर

दरिया से पर्वत कहे, कहाँ गया सब नीर


जंगल पर्वत रेत सब, देख रहे लाचार

तड़प तड़प कर मर रहा, दरिया का परिवार


नल के जलघर सँग कुआँ, बैठा हुआ अधीर

अम्मा पनघट से मुड़ी, ले आँखों में नीर


मोटे चावल में मिला, दिया जरा सा नीर

माँ के हाथों से बनी, बिना दूध की खीर


पानी सारा पी गये, रस्ते वाले घाट

और समंदर देखता, रहा नदी की बाट।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract