STORYMIRROR

Tinku Sharma

Inspirational

4  

Tinku Sharma

Inspirational

शहीदों को नमन

शहीदों को नमन

1 min
120

नमन मेरा शहीदों की शहादत को होगा,

झुका सिर मेरा इनकी इबादत को होगा,


उबल रहा है हर क्षण नसों का लहू मेरा,

हर बदला दुश्मन की हिमाकत को होगा।


कायर बुजदिल नापाक थे नापाक ही रहेंगे,

हर पल अफसोस उनकी ताकत को होगा।


अब आखिरी फैसला हम ही सुनायेंगे,

करारा जवाब उनकी बगावत को होगा।


एक एक जवान भाई की शहादत की सौगन्ध,

एक भी हाथ ना उनकी हिफाज़त को होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational