STORYMIRROR

Tinku Sharma

Others

4  

Tinku Sharma

Others

भोले बाबा ...

भोले बाबा ...

1 min
285

भोले बाबा मेरा मन है तुझमे लगा, तेरा डमरू बजाना गज़ब ढा गया।

इक तो तेरी कृपा मुझपे कुछ कम न थी, उसपे मेरा मनाना गज़ब ढा गया।

भोले बाबा ...........

अब तो आया प्रभु मैं तेरे पाँव में, ले लो मुझको तुम अपनी शरण छाँव में,

मैं तो आता नहीं था मगर क्या करूँ, मुझपे तेरा जमाना गज़ब ढा गया।

भोले बाबा...........

मैने आस लगाई भोलेनाथ से, मुझको है ये सहारा तेरे नाम से,

ठोकर लग जाये मुझको तो कुछ गम नहीं, तेरा मुझको सताना गज़ब ढा गया।

भोलेबाबा.........


गाना- हाल क्या है दिलों का(अनोखी अदा)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन