STORYMIRROR

Mahak Garg

Inspirational

3  

Mahak Garg

Inspirational

मेरा देश

मेरा देश

1 min
646

ऐसा एक दिन भी ना होगा

जब अपने देश पर गर्व ना हो

सौंधी सी मिट्टी की खुशबू

जैसी दूजी कही ना हो

मुर्गा बांग दे सब जग जाए

सोने की चिड़िया कहलाए

जहाँ गौ माता की पूजा हो

जहाँ राम-रहीम के सुन्दर छंद

ह्रदय को मोहने वाले हो

काले-गोरे का भेद नहीं

बस प्रीत की रंगोली हो

जहाँ हर बालक है राम स्वरूप

और सीता एक-एक बाला हो

जहाँ आजादी का है बोलबाला

जहाँ गद्दारों का हो मुंह काला

जहाँ भारत माँ के नारे हो

नदियों सा पवित्र जहाँ कुछ भी नही

पत्थर भी हो भगवान स्वरूप

सूर्य जहाँ सर्वप्रथम आता हो

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई

जिस देश में हो सब भाई-भाई

ईतना सुन्दर जहाँ जीवन हो

तो अपने देश पर गर्व क्यों न हों



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational