STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

खुशियों की चाबी

खुशियों की चाबी

1 min
427

क्षद्मवेशी लोगों से सदा बचकर रहना 

जो अपने होने का बेशक ढोंग करेंगे,

और तुम्हारी प्रतिभा से ईर्ष्या करके

तुम्हें नीचे गिराने की कोशिश करेंगे!

याद रखना यारा,ज़िन्दगी में सफलता

कभी किसी को रातों रात नहीं मिलती,

और सूरज़ की प्रखर किरणों को

कभी रात की कालिमा नहीं निगलती!

दृढ़ निश्चय के साथ अपने पथ पर

सदा अविचलित और अडिग रहना,

नकारात्मक इंसान और विचारों से

खुद को यथासंभव दूर रखना!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational