STORYMIRROR

वंडर ब्वॉय

वंडर ब्वॉय

1 min
5.7K


ईशान डेली सोप की अपनी शूटिंग करके लौटा तो अपना नया खिलौना देख कर खुशी से उछल पड़ा। सारी थकान भूल कर वह उसके साथ खेलने लगा।

तभी उसकी मम्मी हाथ में अखबार लेकर आई।

"देखो ईशान इस पेपर में तुम्हारी कितनी तारीफ छपी है। तुम्हें वंडर ब्वॉय कहा गया है।"

ईशान ने उचटी सी नज़र डाली और अपने खिलौने में व्यस्त हो गया।

"ये क्या तुम खिलौने से खेल रहे हो। हमें अवॉर्ड फंक्शन में चलना है। वहाँ बहुत से मीडिया वाले होंगे।"

अपनी मम्मी की बात सुनकर ईशान उदास हो गया। उसे उदास देख कर उसकी मम्मी ने कहा-

"बेटा खिलौना कहाँ भागा जा रहा है। बाद में खेल लेना।"

ईशान हिसाब लगाने लगा कि अपनी शूटिंग के शेड्यूल में अब उसे दोबारा वक्त कब मिलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama