STORYMIRROR

Shelly Gupta

Drama

4  

Shelly Gupta

Drama

तोहफ़ा या दोस्ती

तोहफ़ा या दोस्ती

3 mins
366

अभिषेक जैसे ही ऑफिस से घर में घुसा वैसे ही रेशम का मुंह देखते ही समझ गया कि आज मैडम का मूड बड़ा उखड़ा हुआ है। लेकिन सुबह ऑफिस जाते तक तो वो ठीक ठाक थी फिर क्या हुआ होगा। फिर भी रिस्क ना लेते हुए अपनी और से उसने पिछली शाम से लेकर अब तक सब मन ही मन दोहरा लिया। कल उनकी शादी की सालगिरह थी जिसमे उसने एक अच्छा सा गिफ्ट रेशम को दिया था , बाहर खाना भी खिलाया था और सोने से पहले भी दुबारा विश किया था। और सुबह तो कोई बात ही नहीं हुई थी, फिर क्या हुआ होगा।

अभिषेक अभी इसी सोच में था कि रेशम चाय ले आई और उसके साथ बैठकर पीने लगी। अभिषेक ने भी बात आगे बढ़ने का ना सोचकर जल्दी से पूछ ही लिया,"क्या हुआ, बड़ी उलझी हुई सी लग रही हो ?"

रेशम ने "नहीं तो" बोला और चुप हो गई। लेकिन अभिषेक उसकी आदत जानता था कि अब दो मिनट में ही वो सब बता देगी।और हुआ भी यही। रेशम ने आखिर बोलना शुरू किया,"बहुत गुस्सा आ रहा है मुझे आज निम्मी पर।" निम्मी रेशम की सबसे अच्छी दोस्त और पड़ोसन थी।

अभिषेक ने चौंकते हुए पूछा,"क्यों ,क्या हुआ?" रेशम बोलने लगी," जब निम्मी की शादी की सालगिरह थी तब मैंने उसे इतना अच्छा और महंगा गिफ्ट दिया था। उसने काफी दिनों तक मेरे गिफ्ट की तारीफ भी की थी पर जब खुद के देने की बारी आई तो हल्का सा गिफ्ट दे दिया और ये कह कर चली गई कि आपके जितनी अच्छी चॉयस नहीं है मेरी और बेशर्मी से हंस कर चली गई। कितना बुरा लगता है। मैंने दो घंटे लगा कर उसके लिए गिफ्ट खरीदा था और वो भी अच्छा देना चाहती तो दे सकती थी।" बताते हुए रेशम की आंखों में पानी आ गया था।

अभिषेक ने सबसे पहले तो खुद के बचने पर चैन की सांस ली और फिर रेशम कि गले लगा कर उसके बाल सहलाने लगा और बोला," हम दोस्त भी पहले एक दूसरे के जन्मदिन पर तोहफे देते थे। फिर अक्सर यही लड़ाई रहने लगी थी कि इसने अच्छा तोहफा नहीं दिया पर उसने अच्छा नहीं दिया। मोहन को तो तुम जानती ही हो, मेरा जिगरी दोस्त है।लेकिन एक बार इसी तोहफे के कारण मेरी उस से लड़ाई हो गई थी। फिर हम दोनों की मम्मी ने हमें समझाया कि इतनी छोटी सी बात पर दोस्ती क्यों तोड़ना। जिस कारण दोस्ती में गांठ पड़े वो कारण ही मिटा दो। तब से अब तक हम सिर्फ एक दूसरे को बधाई या पार्टी ही देते हैं तोहफा नहीं।"

रेशम को भी अभिषेक की बात अच्छी लगी । उसने भी आगे से तोहफा लेने देने के नाम से तौबा कर ली।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama