STORYMIRROR

Garima Maurya

Inspirational Others

2  

Garima Maurya

Inspirational Others

सफलता, यह कहानी एक सफल लड़की की

सफलता, यह कहानी एक सफल लड़की की

2 mins
663

एक लड़की थी वह बचपन से पढ़ने में बहुत अच्छी थी। वह यह सोचती थी कि मैं बड़ी होकर बहुत बड़ी अफिसर बनेगी उसका ये लक्ष्य था। मगर ऐसा हो नहीं पाया, क्योंकि जैसे जैसे वह बड़ी होती गई वैसे वैसे उसको बहुत लोग यही बोलते थे कि बड़ी हो जाएगी शादी हो जायेगी तो अपने ससुराल से पढ़ेगी, लेकिन वह लड़की फिर भी मन लगाकर खूब  पढ़ती गई, इधर घर वाले शादी करने के लिए लड़का देखने लगे, लेकिन दहेज के कारण अच्छा अच्छा रिश्ता हाथ से निकल जाता था। उसके घर वाले भी बहुत गरीब थे ओ इसीलिए ये शादी जल्दी करना चाहते थे कि उसको पढ़ाने के लिए उनके पास उतना पैसा नहीं था। इसीलिए सोचते थे कि वह शादी हो जाए, और दिनोदिन महंगाई बढ़ रही थी। लड़की कि भी इच्छाएं धीरे धीरे कम होने लगी, फिर एक दिन कोई फ्रॉम आया जो उसके लेवल का था उसने अपने घर वालों को बिन बताए, और मां से पैसा ली और घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद घर आयी तो उसने देखा कि उसको देखने लड़के वाले आए हैं उसने पीछे के दरवाजे से आ गई उसकी मां ने उसको बहुत डांटा क्योंकि घर पर बिन बताए चली गई थी। तब उसकी मां जल्दी जल्दी उसको तैयार की और वह नाश्ता लेकर ससुराल वालों के सामने गई, वो लोग उससे बहुत सवाल किए उसने सब बताया ये सब होने के बाद दहेज की बात हुई तो लड़के वालों को बहुत पैसा और सोना, गाड़ी सब चाहिए था तभी शादी के लिए आगे बात बढ़ेगी तब लड़की ने उस दिन अपना मुंह खोला और बोली कि हमको ये शादी नहीं करनी है, मैं बिना शादी के रह जाऊंगी लेकिन दहेज वाली शादी नहीं करेंगे तभी उसके मां बाप उसको डांटने लगे ससुराल वालों ने भी बहुत बुरा भला कहा और वहाँ से चले गए।

कुछ दिन बाद लड़की को पता चला कि उसका परसो पेपर है, उसने तैयारी जमकर की और पेपर देने चली गई। घर वाले नहीं चाहते थे कि वो पेपर देने जाए लेकिन वह घर से जबरदस्ती चली गई । पेपर देकर घर आई तो उसके घर वाले उसको पानी तक नहीं पूछा

उसके कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट आया जिससे वह पास थी। उसके घर वाले बहुत खुश थे। उन्होंने बताया कि वह पास है। अब उसके लिए लोग बिना दहेज कि शादी करेंगे , अब बस उन लोग को लड़की चाहिए। उसके पिता बहुत खुश हुए। और खुशी ख़ुशी शादी हो गई।

अब वह अपने पिता और पति दोनों का नाम रोशन कर रही है।


 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational