STORYMIRROR

Man Singh Negi

Fantasy Inspirational

3  

Man Singh Negi

Fantasy Inspirational

सफल नेतृत्व

सफल नेतृत्व

5 mins
194

आज सुबह-सुबह जब हम मॉर्निंग वॉक को गए हुए थे। तब पता नहीं क्यों और कैसे अंतर्मन ने हमसे बातचीत करना शुरू कर दिया। हम अक्सर सुबह इसीलिए जल्दी उठते हैं। क्युकी उस एक से डेढ़ या एक से दो घंटे अपने अंतर्मन से बात कर सके।

अपने अंतर्मन से जब भी बातचीत करता हूं। तब मन हल्का हो जाता है। मन में नए उत्साह का संचार होता है। सारा दिन बहुत अच्छा गुजरता है। सकारात्मक विचार सारा दिन साथ साथ चलते रहते हैं। हो सकता है ये सकारात्मक विचार हमारा अंतर्मन ही हो। जो अक्सर टीम के सदस्य और लोगों के कल्याण के लिए दिन रात कार्य करता रहता है। हमारा अंतर्मन हमेशा सबका साथ सबका विकास की बातें दोहराता रहता है। हमारा अंतर्मन हमेशा सबका साथ सबका विकास की बाते नहीं दोहराता अपितु उनका विकास भी करता है। 


हम जानते हैं आप सबके मन में जिज्ञासा पैदा हो रही होगी। आखिर इनके अंतर्मन ने इनसे ऐसा क्या कह दिया। जो यह इतने बावरे हुए जा रहे हैं। हमारा अंतर्मन अक्सर हमसे यूं ही बातें किया करता है। हमारा अंतर्मन हमेशा सकारात्मक विचारों के सागर में डूबा रहता है। ये सकारात्मक विचार ही हमें सफल नेतृत्व करने में सहयोग करते है। हमारा अंतर्मन ही है जिसने हमारी भावनाओं को बदल दिया। जिसने हमें अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीखा दिया। जिसने हमारे गुस्से को पानी की तरह सरल बनाकर पीना सीखा दिया। जो हमसे सिर्फ और सिर्फ टीम के सदस्यों की कार्यशैली को बदलने में मजबूर करता है। जिससे सब एक दूसरे का साथ देकर गोदाम के कार्यों को सरल बनाए। यही कारण है हम अक्सर वही करते हैं। अपने व्यवहारिक जीवन में जो हमारा सकारात्मक विचारों से भरा अंतर्मन कहता है। हम जानते और मानते हैं। आला अधिकारी कंपनी को बहुत मिल जाएंगे। 


परंतु निर्माण रिटेल होल्डिंग्स के मान सिंह नेगी टीम लीडर डीएलओ नजफगढ़ शाखा के जैसा कोई बिरला ही होगा। जो कम्पनी के साथ साथ टीम के सदस्यों की तरक्की के लिए भी काम करेगा। हम जानते हैं हम अपनी प्रशंसा स्वयं से कर रहे हैं। हो सकता है आप कहेंगे ये अपने मियां मिट्ठू बन रहा है। हम आपको यह बता दें यह अंतर्मन की पुकार है। अपनी प्रशंसा करना अत्यंत जरूरी है। यह भी सफल नेतृत्व का मंत्र है। आप भी अपने आप से बातचीत कर लिया करो। अपने लिये फुर्सत के कुछ पल निकाल लिया करो। कुछ समय अपने लिये भी निकाला करो। अपने आपसे मिलने के लिए कुछ समय अवश्य रखा करो। अपनी प्रशंसा करने से आत्मविश्वास दोगुना चौगुना हो जाता है। जिससे अपने आप में और अधिक विश्वास पैदा होता है। या दूसरे शब्दों में कहें जिसका आत्मविश्वास जितना ज्यादा होता है। वह अपने कार्यों को उतनी ही सावधानी और सफलतापूर्वक परिपूर्ण करता है।


यह सफलतापूर्वक कार्य करने का ही परिणाम है। हम अपने टीम के सदस्यों का बहुमुखी विकास कर रहे है। हम सफल नेतृत्व करते हुए सबका साथ सबका विकास कर रहे है। यदि हमें टीम के सदस्य को आगे नहीं बढ़ाना होता। तो हम प्रतिदिन नए नियम उनकी भलाई के लिए लागू नहीं करते। यदि हमें टीम के सदस्यों को आगे नहीं बढ़ाना होता। तो हम टीम के सदस्यों को कभी भी सशक्त टीम के रूप में तैयार नहीं करते। हम अक्सर मुश्किल से मुश्किल काम को करने को तैयार रहते है। हमारा मानना है सफल नेतृत्व करने वाला लीडर मुश्किल कार्य को समय अनुसार आसान बना देता है।  यह बात भी विचारणीय है। आसान कार्य कोई भी कर लेगा। परंतु मुश्किल कार्य को आसान कर देना ही सफल नेतृत्व कहलाता है। 


एक सफल नेतृत्व कहता है। जहां टीम के सदस्य अटक रहे हो। जहां टीम के सदस्य झिझक रहे हो। वहाँ जाकर उनकी मदद कर उन्हें सही दिशा देना ही सफल नेतृत्व कहलाता है। हम चाहते है हमारी टीम में ब्लैक कमांडो हो। जो किसी भी मुश्किल काम को कर पाने में समर्थ हो। सफल नेतृत्व हमेशा अपनी टीम को सफल बनाने के लिए कार्य करता रहता है। हम चाहते है हमारा हर ब्लैक कमांडो समय के अनुसार कार्य को इतनी फुर्ती के साथ करे। जिससे वह उनकी मदद कर सके जिनकी सप्लाई और बिल संख्या ज्यादा है। यह सफल नेतृत्व का ही परिणाम है। जहां टीम का सदस्य सफलता का स्वाद चखकर नए नए आयाम गढ़ रहा है। जहां टीम का हर सदस्य सफलता का स्वाद चखकर कार्यालय से समय अनुसार अपने घर वापस लौट जाता है। यह भी सच है जब हर कार्य में सफलता प्राप्त हो रही हो। तब सफल नेतृत्व शोर मचा देता है। हम निर्माण रिटेल होल्डिंग्स मान सिंह नेगी अपनी टीम के हर सदस्य को सफल बनाने के लिए अपने आप से वचनबद्ध है। 


हम सभी टीम के सदस्यों का सम्मान करते है। अपनी पूरी टीम को एक धागे में पिरो कर यह समझाने का भरसक प्रयास करते है। आओ मिलकर निर्माण रिटेल होल्डिंग्स में नजफगढ़ शाखा को अपने अथक प्रयास से इतनी बुलांदियो पर ले जाये। 

जहां निर्माण रिटेल होल्डिंग्स के अन्य ग्रुप नजफगढ़ शाखा के उसी प्रकार फैन हो जाये। जैसे कलाकारों के होते। जैसे क्रिकेटर के होते है। जिनके मुंह से भी निकले तो सिर्फ और सिर्फ हमारे टीम के सदस्यों के लिये तारीफ ही निकले। 

नजफगढ़ शाखा के कर्मचारियों ने अपनी अपनी मेहनत से साबित कर दिया। ईस्ट और वेस्ट निर्माण रिटेल होल्डिंग्स नजफगढ़ शाखा इज द बेस्ट।

जो भी नजफगढ़ शाखा के बारे में सुने। वह यह सोचने पर मजबूर हो जाए। कैसे नजफगढ़ शाखा के कर्मचारी गोदाम के कार्य को इतना सरल बना देते है। जैसे वहाँ कार्य हो ही ना। जबकि हमें भी दिन के उतने ही घंटे मिलते है। जितने घंटे नजफगढ़ शाखा को मिलते है। 

हम नजफगढ़ शाखा के टीम के सदस्यो को उनकी कुशलता, निपुर्णता और योग्यता के लिए बहुत बहुत बधाई देते है। यह समय प्रबंधन ही सफल नेतृत्व कहलाता है। सफल नेतृत्व हमेशा सबकी तरक्की के लिए कार्य करता है। 


हम स्वयं से टीम के सदस्यों के लिये कार्य करते हुए। ऐसे उद्धारण रखते है। आओ मेरा पीछा करो। मुझसे सीखो और अपना उज्ज्वल भविष्य बनाते हुए तरक्की करो। 

यदि यह सब नहीं कर सकते। अपनी और कंपनी की भलाई नहीं कर सकते। तो हमारे सफल नेतृत्व के मध्य मत आओ। 

क्युकी जो अनुशासन में रहेगा वह सफलता प्राप्त करेगा। यह सफल प्रबंधन का सफल नेतृत्व कहलाता है। 



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Fantasy