STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Drama Inspirational Others

2  

Priyanka Gupta

Drama Inspirational Others

शुक्रिया

शुक्रिया

1 min
10

तुम अपने आपको क्या समझते हो? तुम्हें क्या लगता है कि तुम्हें कोई हरा ही नहीं सकता। मेरे पापा ने तुम्हें हराने की कोशिश की थी। हार मानने वालों में से तो वह थे नहीं, इसलिए हमने उन्हें ही खो दिया था।

उसी दिन मैंने ठान लिया था कि तुम्हें एक दिन हराकर ही दम लूंगी। आज देखो वह दिन आ ही गया, मैं तुम्हारे सीने को चीरकर दूसरे किनारे पर आ गयी। तुम मेरा कुछ नहीं कर सके।

तुम जैसे विशाल दरिया को तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बन गयी हूँ। मेरे पापा को तो तुम वापस नहीं दे सकते, लेकिन मुझे नए हौसले देने के लिए शुक्रिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama