पलाश के फूल भाग 1
पलाश के फूल भाग 1
मेहमानों के साथ साथ घर मे रौनक भी बढ़ रही थी
ढोलक की थाप बंदा बन्दी के गानों से प्रीत के घर का आंगन गुलजार था। प्रीत की बुआ शकुंतला ढोलक पर थाप दे रही थी । गीत गाती महिलाओ के स्वर जैसे ही मद्धिम पड़ते। वो तेज से बोलती,
" अरे जोर से गाओ ताकि मोहल्ले वालों को पता चले कि मेरी भतीजी की शादी है। आखिर लाखों में एक दूल्हा मिल रहा है मेरी भतीजी जो। पूरे मोहल्ले में उतने सुंदर और अमीर लड़के से किसी की बेटी का ब्याह ना हुआ। आज आने तो दो, इस घर के नए दामाद को"
"अरे!लड़कियों तुम सब भी कुछ नए जमाने के बंदा बन्दी के गीत गाओ"
तभी प्रीत की सहेलियों ने उसे छेड़ते हुए बंदा बन्दी के गीत गाना शुरू किया।
"रघुपति राघव राजा राम, ऐसा हसबैंड तो भगवान।
सुबह सुबह पति चाय बनावे ,खुद पिए और हमें भी पिलाए।
और कहे पिलो पिलो मेरी जान, ऐसा हसबैंड दो भगवान।"
जिसे सुन कोहबर में बैठी प्रीत मन ही मन मुस्कुरा पड़ी। लेकिन इस सब तैयारियों के बीच उसके माता पिता को कुछ खटक रहा था तो वो था प्रीत के मुस्कुराते चेहरे के पीछे छिपी उसकी उदासी।
प्रीत की मां सावित्री ने बहुत कोशिश की जानने की लेकिन प्रीत ने हर बार बहाने बनाकर बात मुस्कुरा कर टाल दिया।
सावित्री जी जब भी प्रीत से कहती ,"प्रीत तुझे अमन(प्रीत का होने वाला पति) पसंद तो है। ना,तू खुश तो है ना इस रिश्ते से।"
तब तब प्रीत कहती,"ये कैसी बातें पूछ रही हो मां? आपकी और पापा की पसंद ही मेरी पसंद है। और आप सब की खुशी में ही मेरी खुशी है।"
शहरी परिवेश मुंबई में पला बढ़ा अमीर परिवार का अमन देखने मे 6 फिट लम्बा ,बेहद सुंदर , गौरवर्ण ,आकर्षक, व्यक्तित्व का था। अमन घर का ही बिजनेस पिता के सहयोग करता था।
इधर प्रीत एक छोटे टॉउन एरिया की निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। सांवली सलोनी प्रीत को जब अमन के घर वालो ने पसंद किया तो किसी को यकीन नही हो रहा था । अमन से रिश्ता तय होते सभी आसपास, जान पहचान वालों को प्रीत की किस्मत से भाग्यशाली नजर आने लगी थी। जिसको सब उसके रंग रूप की वजह से बात बात मे ताना मारा करते थे वो भी आज कह देते किस्मत हो तो प्रीत जैसी।
प्रीत की बुआ जिन्होंने प्रीत का रिश्ता तय कराया था। खुद को किसी तीस मार खा को तरह सबके सामने रखती। और रिश्ता तय कराने का वाह वाही लुटती।
लेकिन प्रीत को अमन का व्यवहार समझ नहीं आ रहा था। शादी तय होने से लेकर शादी के दिन तक अमन ने कभी भी अकेले में या फोन पर प्रीत से बात करने की कोशिश नहीं की थी।
इस बात को लेकर जब उसकी सहेलियां जब भी प्रीत से पूछती की
"अच्छा बता जीजा जी से कितनी बात होती है।"
तो प्रीत बात को छिपाते हुए कहती," अरे वो व्यस्त रहते है। उनकी आदत भी नही ज्यादा बोलने की वो आजकल के लड़कों की तरह नहीं फालतू की बकबक करने वाले।"
शाम को दरवाजे पर बारात आयी। जिसने भी अमन को दूल्हे रूप में देखा देखता ही रह गया। तभी मेहमानों में मौजूद एक बुजुर्ग महिला जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने गयी तो उस ने एकाएक सबके सामने कहा,"हाय दुल्हा तो
पलाश के फूलों सा सूंदर है। जिसे सुन सभी हँसने लगे।"
कुछ को प्रीत की किस्मत से जलन होती तो कुछ कहते आखिर ऐसा क्या देख लिया लड़के और उसके घर वालों ने लड़की में जो कौवे संग हंस की जोड़ी बना दी। पूरी शादी के दौरान अमन ने सबसे बड़े अच्छे से बात की। उसकी सुंदरता मुस्कुराहट एवं हंसमुख स्वभाव को देखकर सब बहुत खुश हुए।
प्रीत की सहेलियों ने सजे कान में कहा,"चल झूठी तू तो कह रही थी कि जीजाजी कम बोलते है। तो फिर अभी ये कैसे बोल रहे है?"
ये सुन कर प्रीत मुस्कुराने लगी।
बड़े धूम धाम से प्रीत की शादी अमन से सम्पन्न हो गयी।विदा होकर जब प्रीत अमन संग कार में बैठी तो अमन ने उसकी तरफ पलट कर देखा तक नहीं। और घिसक कर दूर दूसरी तरफ चेहरा घुमाकर खिड़की के बाहर देखने लगा।
जिसे देख प्रीत के मन में अपने शादी शुदा जीवन को लेकर असीम डर और आशंकाएं भर गयी।
आगे के भाग में जानेंगे आखिर कैसी रही प्रीत की शादी शुदा जिंदगी की शुरूआत। क्रमशः
