STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Drama Fantasy Children

3  

Priyanka Gupta

Drama Fantasy Children

निओ -मिओ और पृथ्वी की सैर Prompt 3

निओ -मिओ और पृथ्वी की सैर Prompt 3

3 mins
187

"अरे, ये कौन सा स्पेस सूट बनवाया है ?" स्पुतनिक गृह के वासी निओ ने अपने साथी मिओ से पूछा। 


"हम पृथ्वी गृह पर जा रहे हैं। वहाँ के निवासी इस चार पाँव वाले जीव को बहुत सम्मान देते हैं। इसीलिए मैंने ऐसा स्पेस सूट बनवाया है।" मिओ ने जवाब दिया। 

"अच्छा। और क्या जानते हो ?" निओ ने पूछा। 

"सड़क पर आराम से घूम सकते हैं। गाड़ियाँ इसको देखकर स्वतः रुक जाती हैं। लोग इसकी पूजा करते हैं। सुना है हाल ही इसके लिए एक हेल्पलाइन प्रारम्भ की गयी है। अगर गलती से किसी वाहन की टक्कर से इसकी मृत्यु हो जाए तो लोग रास्ता जाम कर देते हैं। " मिओ अपने ज्ञान का प्रदर्शन किये जा रहा था। 


"अच्छा तो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचायेगा ?" निओ ने पूछा। 

"हाँ, बिल्कुल। अगर कोई परेशानी हुई तो हम भागकर अपने यान में आ जाएंगे। इस सूट में हमें कोई नहीं रोकेगा। " मिओ ने बताया। 


"चलो, अब एक चक्कर लगा ही आते हैं।" निओ ने कहा। 

अपने स्पेस यान से बाहर निकलते ही थोड़ा आगे जाकर उन्होंने देखा कि उनके स्पेस सूट के आकार वाले जीवों का झुण्ड किन्हीं हरी -हरी चीज़ों के इर्द -गिर्द घूम रहा था। २ पैर वाले जीव आये जा रहे थे और हरी चीज़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। 

निओ ने प्रश्नवाचक नज़रों से मिओ को देखा। मिओ ने इस ग्रह के बारे में काफ़ी रिसर्च जो कर रखी थी। 


"यह इन चार पैरों वाले जीव का खाना है। यह दो पैरों वाले जीव का विश्वास है कि जितना ज्यादा इन्हें खाना देगा, उतना ही प्रगति करेगा। " मिओ ने कहा। 


खाने के बाद भी वह हरी चीज़ें बहुत बच गयी थी, इसीलिए चार पैरों वाले जीव उनसे खेल रहे थे। मिओ और निओ भी थोड़ी देर वहाँ खेलने लगे। लेकिन तभी चार पैरों वाले जीव ने उन्हें सींग दिखाकर भगाना शुरू कर दिया। दोनों वहां से भागे। 


थोड़ी दूर उन्हें वही चार पैरों वाला जीव एक डब्बे में से कुछ पतला और पारदर्शी चीज़ कहते हुए दिखाई दिया। 


"अरे, इनके लिए तो यहाँ पर भी खाना है। " निओ ने चिल्लाते हुए कहा। वह जताना चाहता था कि उसे भी थोड़ा बहुत ज्ञान मिल ही गया है। 

"नहीं, यह तो प्लास्टिक है। इसे खाने से तो यह जीव बीमार हो जाता है और तड़प -तड़प कर मर जाता है। " मिओ ने समझाया। 

"तुम तो कह रहे थे कि इस ग्रह के निवासी इस जीव को बहुत सम्मान देते हैं और प्यार करते हैं यह कैसा सम्मान और प्यार है ?" निओ ने पूछा। 

"ऐसा कैसे हो सकता है ? मेरा रिसर्च तो बिलकुल सही था। " मिओ ने कहा। 

"मुझे लगता है कि इस दो पैर वाले जीव में कुछ गड़बड़ है। इस जीव को इंसान कहते हैं। यह दो पैर वाला जीव इन सब पर हुकूमत करता है। शायद यह इसकी हुकूमत का कोई तरीका है। " मिओ ने चेक करते हुए कहा। 


"अच्छा और क्या कहता है तुम्हारा रिसर्च ?" निओ ने पूछा। 

"ओह्ह। इस दो पैर वाले जीव में कुछ जीव सबसे श्रेष्ठ होते हैं। ये सबसे श्रेष्ठ जीव अन्य दो पैर वाले जीवों पर राज करने के लिए अलग-अलग सिद्धांत गढ़ लेते हैं। यह जीव इंसान सबसे बुद्धिमान जीव है। यह जितना बुद्धिमान होता है, उतना ही खतरनाक भी। " मिओ ने बताया। 

"यार मिओ यह तो बड़ा अज़ीब ग्रह है। चलो यहाँ से। " निओ ने कहा। 


जैसे ही दोनों जाने लगे, कुछ इंसानों की नज़र उन पर पड़ गयी। इंसान इनकी तरफ चारा लेकर आने लगे। 

निओ और मिओ फटाफट वहां से भागने लगे। कुछ इंसान इनके पीछे भागे। तब तक मिओ ने रिमोट से अपने यान को बुला लिया था। 


इंसानों के देखते -देखते एक स्पेस शिप आसमान में उभरी। स्पेस शिप से कुछ किरणें निओ पर पड़ी और निओ स्पेस शिप की तरफ जाने लगा। निओ के जाने के बाद मिओ भी जाने लगा। 


"देखा, हमारे इस पवित्र जीव महत्व दूसरे ग्रह के निवासियों को भी चल गया है। इसीलिए पृथ्वी से उन्हें ले गए हैं।" कुछ इंसानों ने कहा। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama