STORYMIRROR

Shakun Agarwal

Tragedy

2  

Shakun Agarwal

Tragedy

मेवे की खीर

मेवे की खीर

1 min
284

अरे महाराज जी, खीर में बहुत मेवे डालकर स्वादिष्ट बनाना। माँ जी को खीर बहुत पसंद थी।

आज मोना की सास की तेरहवीं है, और मोना ने खाना बनाने वाले महाराज को ये निर्देश दिया।

 तभी पीछे से उसकी 6 वर्षीय बेटी ने कहा कि लेकिन मम्मा जब पिछले महीने दादी ने आपको खीर बनाने कहा था तो आपने उन्हें चटोरी कहते हुए नहीं बनाई थी ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy