STORYMIRROR

Shakun Agarwal

Drama

2  

Shakun Agarwal

Drama

"कैद"

"कैद"

1 min
312

मम्मी जी मैं 2 3 दिनों के लिए मायके चली जाऊं, वहाँ मम्मी की तबियत भी ठीक नहीं चल रही, सोमा ने अपनी सास से पूछा।

अरे बेटा अभी तुम कैसे जा सकती हो, अभी कल तो मुझे कीर्तन भी करवाना है घर पे,और फिर दो दिन बाद रीना बिटिया भी बच्चों के साथ आ रही है।

अरे देख वो मिट्ठू कब से शोर मचा रहा है, उसे कुछ खाने को दे दे। सोमा मिट्ठू का खाना लेकर पिंजरे के पास गई, कभी मिट्ठू को देखती कभी अपने आप को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama