STORYMIRROR

Anju Agarwal

Inspirational

4  

Anju Agarwal

Inspirational

मार्निंग वाॅक

मार्निंग वाॅक

2 mins
278


"गुडमाॅर्निंग जेन्टलमैन! आप रेगुलर वाॅक पर आते हैं?" मैने उस व्यक्ति के पास दौड़कर पहुँचते हुए पूछा।


"जी हाँ! लेकिन आप तो मुझे कभी दिखे नही!" 


"हाँ अ आ! मैं आज ही आया हूँ!"मैने हकलाते हुए कहा। 

दरअसल जब मेरी पत्नी ने शिकायत की कि मुँह अंधेरे जब वो मार्निंग वाॅक पर जाती है तो एक शख्स उसका पीछा करता है। और तो और उससे बचने के लिए जब वो गलियों मे घुस जाती है तो वो वहाँ भी आ जाता है।तो मै चिंतित हो उठा!

कल तो नेहा ने पार्क मे दूर से उस शख्स को दिखा भी दिया था।"तो इस तरह आज उस शख्स की पड़ताल के लिए मुझे आना ही पड़ा। 

हाँ! आज मैने नेहा को घर पर ही रुकने को कह दिया था।"


अभी हम बात करते-करते जाॅगिंग कर ही रहे थे कि उस व्यक्ति ने आगे गली मे मुड़ती एक महिला को देख झट से टर्न ले लिया।


"अच्छा! तो ये बच्चू हर महिला का पीछा करते हैं! आज नेहा नही तो यही सही!" सोचते हुए मै भी उसके साथ मुड़ गया।


"अरे! आप सीधे चलते-चलते अचानक मुड़ क्यों गए?"


मैने अनजान बनते हुए पूछा।


"आप उन महिला को देख रहे हैं ना! कितनी सुनसान गली मे जा रही हैं, और अभी कितना अंधेरा है! इसलिए मै इनके पीछे-पीछे आ गया। पार्क मे अकेली महिलाओं को देखकर सुरक्षा की दृष्टि से मै अक्सर ऐसा करता हूँ।"


"ओह! लेकिन महिलाएं आपको ही गलत समझ लें तो!"


 मैने शंका जाहिर की।


"अबतक तो ऐसा हुआ नही"। कह कर वो चलता बना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational