STORYMIRROR

Vimla Jain

Inspirational Others

3  

Vimla Jain

Inspirational Others

कलम की ताकत तलवार की धार से तेज

कलम की ताकत तलवार की धार से तेज

3 mins
226

आज कॉलेज में बहस चल रही थी की कलम की ताकत ज्यादा है यह कंप्यूटर की उसके ऊपर चर्चा में सबने इस बात के ऊपर सहमति जताई की

कलम की ताकत का तो कोई हिसाब किताब ही नहीं है ।

कलम तलवार से भी ज्यादा ताकतवर होता है।

 इस बात में दम है।

 बड़े-बड़े फैसले,

 इतिहास अच्छा, खराब बचपन से आज तक जो समझते हैं, उसको लिखना‌ वह सब कलम की ताकत से ही होता है।

 कलम की ताकत इतनी ज्यादा है कि 2 महा शक्तियों को लड़ा भी सकती है।

 और दो महा शक्तियों को मिला भी सकती है।

 हमारे पास में जो प्राचीन इतिहास जो भी धरोहर है वह सब कलम की ताकत से ही तो है।

 नहीं तो हमको कहां से पता लगता क्या है क्या नहीं।

 लिखा गया है तभी खबर पड़ती है कि ऐसा हुआ था। आज भी भले कंप्यूटर का जमाना आ गया है।

 मगर अगर किसी भी दस्तावेज पर आपके स्वयं के दस्तखत नहीं होते हैं तो उसको मान्य नहीं करा जाता क्योंकि यह कलम की ताकत है।

 आप कितना ही ऑनलाइन काम कर ले मगर सही फैसले तो उस साइन दस्तखत से ही आते हैं।

कलम तलवार से ताकतवर होता है "इसका अर्थ है कि एक कलम अत्यंत शक्तिशाली है। यद्यपि यह आकार में छोटी है परन्तु उसकी क्षमता उन चीजों को पूरा करने की होती है जो एक शक्तिशाली तेज धार वाली तलवार नहीं कर सकती।

कलम तलवार से ताकतवर होता है –

 विस्तृत वर्णन


इस वाक्यांश के माध्यम से बुल्वर-लिटन यह बताना चाहता था कि लेखन की शक्ति युद्ध और घृणा की शक्ति से कहीं अधिक है। एक युद्ध हमेशा दुखों और नुकसानों में समाप्त होता है पर लेखन मानव जाति के लिए एक उपहार है। हमारे बचपन के दौरान सीखी गई कहानियों ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। ये शिक्षाएं हमारे लिए अनमोल तोहफ़ा है।

यह वास्तव में सच है कि एक कलम से किया गया छोटा सा शांतिपूर्ण कार्य तलवार से की गई हिंसा के मुक़ाबले बड़ा प्रभाव डाल सकता है। कई अन्य वाक्याशों के माध्यम से कलम और शब्दों की शक्ति पर जोर दिया गया है। इनमें से कुछ हैं "पुस्तकें सत्य का मार्ग हैं" और "पुस्तकें सर्वश्रेष्ठ साथी हैं"।

निष्कर्ष

कलम निश्चित रूप से तलवार की तुलना में अधिक शक्तिशाली है। अगर हम एक कलम की नोंक से कोई कार्य करना चाहे तो निश्चित रूप से कभी भी तलवार इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

यह कलम की ताकत ही है कि हम आपके साथ में जुड़ गए हैं पर अपनी बात सब तक पहुंचा सकते हैं और आप हमारा आपकी बात हम तक पहुंच सकती है चिट्ठी लिखने में भावनात्मक एक दूसरे को समझाने में प्यार नफरत संवेदना यह सब लिखने के शब्दों से ही टपकती है यह सब कलम का ही कमाल है। सही है ना क्या आप मेरी बात से सहमत हैं की कलम की ताकत तलवार से ज्यादा है।

सब बोलने लगे हैं मान गए की कलम की ताकत तलवार की ताकत से ज्यादा है ।

कलम से आप जो लिखते हैं वह पत्थर की लकीर बन जाता है ।

जो नियम बनाते हैं वह पत्थर के लकीर जैसे बन जाते हैं‌।

हर जगह पर हर इतिहास के पन्नों में कलम से लिखा हुआ 

इतिहास मिलेगा भले ही रामायण काल हो महाभारत काल जैन दर्शन दर्शन हो या कुछ और हर समय का इतिहास कलम से लिखा गया है सब बोलते हैं हम तुम्हारी बात बिल्कुल सही है और बातें करते हुए सभा का विसर्जन कर देते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational