Turn the Page, Turn the Life | A Writer’s Battle for Survival | Help Her Win
Turn the Page, Turn the Life | A Writer’s Battle for Survival | Help Her Win

Kamini sajal Soni

Drama

4.0  

Kamini sajal Soni

Drama

जंजीरे

जंजीरे

1 min
12.1K


सौरभ घर आया आते ही घर पर देखता है कि उसकी मां को किसी बात पर बहुत जोर जोर से डांटा जा रहा है।शायद ऐसा माहौल उसको रोज ही देखने मिल जाता था........

अंदर तक सिहर गया यह नजारा देखकर।

मां क्या हुआ ? आप क्यों रो रहे हो।

कुछ नहीं बेटा। तुम बताओ कैसा रहा स्कूल !!

अच्छा रहा मां.. ‌‌

स्कूल में वार्षिक पुस्तक प्रकाशन हेतु अपना योगदान देना है मां अब मैंने सोच लिया मैं क्या कर सकता हूं।

मन ही मन निश्चय कर सौरभ कला चित्र बनाने बैठ जाता है और यह क्या उसने एक जंजीरों में जकड़ा हुआ चित्र बना डाला ।

मां आश्चर्यचकित होकर पूछती है बेटा यह क्या ?

मां यह भारत मां है।

जंजीरों में जकड़ी हुई !

आजादी के इतने वर्षों पश्चात भी भारत मां आजाद नहीं हुईं।

बेटे के मुंह से यह बात सुनते ही मां की आंखों में आंसू आ गए और मन ही मन सोचने लगी कि भारत मां और औरत शायद ही कभी जंजीरों से मुक्त हो पाए।

कभी परंपराओं के नाम पर, कभी खानदान के नाम पर, कितने ही ऐसे कारण होते हैं जो एक स्त्री को बंधन में जकड़ते चले जाते हैं !


Rate this content
Log in

More hindi story from Kamini sajal Soni

Similar hindi story from Drama