STORYMIRROR

Thakkar Nand

Classics

2  

Thakkar Nand

Classics

होशियार कौआ

होशियार कौआ

2 mins
237

बहुत समय पहले की बात है एक राजा के महल के बगीचे में एक कौआ अपनी बीवी के साथ रहता था। वह बगीचे के सबसे बड़े पेड़ पर रहते थे। उसी पेड़ के निचे एक अजगर का बिल था।

कौए को पता था की अजगर वही रहता है फिर भी वह उस पेड़ पर ही काफी समय से रहते थे। दोनों कौए सुबह के समय भोजन की तलाश में निकल जाते थे और शाम को खाना लेकर लौटते थे।

इसी तरह समय बीत रहा था। एक दिन मादा कौए ने दो अंडे दिए। दोनों बहुत खुश थे। अगले दिन दोनों कौए अंडो को घोसले में छोड़कर सुबह खाना ढूंढने चले गए।शाम को वह खाना लेकर लौटे। आकर उनने देखा की अंडे वहाँ पर नहीं थे। इससे दोनों कौए बहुत दुखी हुए। इसके कुछ दिनों के बाद मादा कौए ने दोबारा अंडे दिए।अगले दिन वह रोज़ की तरह खाने की तलाश में चले गए। उनके जाने के बाद अज़गर आया और पहले की तरह कौए के अंडे खा लिए।

जब शाम को कौए खाना लेकर लौटे। पेड़ पर लौटने के बाद उनने देखा की वहाँ से अंडे गायब थे। यह देखकर दोनों बहुत दुःखी हुए और रोने लगे।लेकिन उनको अब समझ आ चुका था की यह जरूर पेड़ के नीचे रहने वाले अजगर का काम है। कौआ बहुत होशियार था उसने अजगर से छुटकारा पाने की सोची।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Classics